जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगीऔबेदुल्लागंज विकासखण्ड के देहगांव में हर घर नल से पहुंच रहा है साफ जल

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जल जीवन मिशन से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली आई है, क्योंकि अब हर घर में नल से स्वच्छ जल उपलब्ध है। इससे महिलाओं को पानी लाने की रोज़मर्रा की मशक्कत से मुक्ति मिली है, जिससे उनका समय बच रहा है और वे अब शिक्षा, रोजगार या स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं। रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के देहगांव में पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन की सौगात गांव की महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। अब गांव के हर घर में नल से स्वच्छ जल उपलब्ध है, जिससे ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और खुशी झलकने लगी है। गांव में एकल नल जल योजना के तहत उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण कराया गया है तथा पाईप लाईन बिछाकर गांव में निवासरत् सभी 177 परिवारों को घर पर ही नल कनेक्शन प्रदान कर साफ जल प्रदान किया जा रहा है।
औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के देहगांव निवासी श्रीमती रूपा बाई, ममता भलवी, रूपा रजक, रेणुका बाई सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि अब उन्हें सुबह जल्दी उठकर पानी भरने के लिए दौड़ना नहीं पड़ता और ना ही घंटों लाईन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। नल खोलते ही साफ पानी घर में आता है। इससे न केवल समय की बचत हुई है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गो का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हुआ है। जल जीवन मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। जो समय पहले पानी लाने में व्यर्थ जाता था, वही समय अब बच्चों की पढ़ाई और घर के अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियाँ भी काफी हद तक कम हो गई हैं। यह योजना गांव के हर घर तक पहुँचकर न केवल जल सुरक्षा का संकल्प पूरा कर रही है, बल्कि लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार भी कर रही है। देहगांव की महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि जल जीवन मिशन ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि जब सरकार की योजनाएं संवेदनशीलता और समर्पण के साथ धरातल पर उतरती हैं, तो वे सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि जीवन परिवर्तन का प्रतीक बन जाती हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।