नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन
कलेक्टर महोदय जिला रायसेन, पुलिस अधिक्षक जिला रायसेन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री दीपक अवस्थी जिला रायसेन के निर्देशानुसार आज दिनांक 12/12/2025 जिला रायसेन, जिला भोपाल, जिला विदिशा एवं थाना सुल्तानगंज की सम्मिलित कार्यवाही ग्राम चान्दौडा जिला रायसेन में की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मति बबीता भट्ट के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज श्री रविन्द्र अहिरवार के द्वारा ग्राम चान्दौडा रुद्र प्रताप सिंह चंदेला आ. श्री बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना राजा एवं देवराज बुंदेला आ. श्री रघुराज सिंह के रिहायशी मकान से 472 पेटी पॉवर व्हिस्की, 150 लीटर स्प्रिट, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक MP 04 ZH 6031, खाली बारदाना, कैरेमल रंग( मदिरा बनाने हेतु रंग), खाली गत्ते 150 पैकेट एवं गत्तों पर मदिरा कंपनी के नाम छापने की नकली स्लिप जप्त की गई। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) एवं 49 के तहत 04 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 41,96,000 रूपये आका गया है।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मती शहनाज कुरैशी, श्री शेखर लिखार, श्री मती अपर्णा राव, थाना प्रभारी सुल्तानगंज ,एव थाना सुल्तानगंज का समस्त स्टाफ ,आबकारी उपनिरीक्षक वृत औबेदुल्लागंज श्री गौरव भद्रसेन, उपनिरीक्षक वृत बरेली श्री सुनील कुमार मीना, उपनिरीक्षक वृत रायसेन श्री शैलेन्द्र भील, उपनिरीक्षक श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री मती शैफाली शर्मा उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा, उपनिरीक्षक श्री निलेश बर्मन का महत्वपूर्ण योगदान रहा उक्त कार्यवाही में तीनों जिलो का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






