नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
विगत दिनों से समाचार पत्रों एवं विभिन्न मीडिया चैनल में जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीजों के कमरों में काकरोच, खटमल इत्यादि कीटों के पाए जाने संबंधी समचार प्रकाशित-प्रसारित होने पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा तथ्यों की जांच हेतु अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल में सीएमएचओ डॉ एनएन माण्डरे तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बीके सूत्रकार को सदस्य बनाया गया है। गठित जांच दल तीन दिवस में वर्णित तथ्यों की जांच कर स्पष्ट अभिमत सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।






