नसीमखान सांची
सांची, ,आज हर जगह लोक अदालत का आयोजन किया गया इससे अधिकांश मामलों का निपटारा किया गया इस अवसर पर नगर परिषद में भी लोक अदालत आयोजित की गई इसमे भी मामले निपटाये गए।
जानकारी के अनुसार आज हर विभाग में लोक अदालतों का आयोजन करते हुए मामले निराकृत हुए ।इसी कडी मे आज नगर परिषद कार्यालय में लोक अदालत आयोजित की गई इस लोक अदालत में अध्यक्ष पप्पू रेवाराम संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा सहायक अधिकारी राजीव श्रीवास्तव नंदू सुशील त्रिवेदी आनंद जैन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे ।आज इस लोक अदालत में जलकर मामलों का निपटारा करते हुए 99 हजार चार सौ चालीस रुपये की बकाया राशि वसूली की गई इसके साथ ही संपत्ति समेकित करों की बकाया राशि 1 लाख20 हजार रुपये वसूली करते हुए बकाया मामलों का निपटारा किया गया कुल राशि सवा दौ लाख रुपये वसूली की गई।हालांकि इन दिनो चुनाव आयोग की एस आई आर का काम तेजी से चल रहा है अनेक कर्मचारी अधिकारी इस कार्य में व्यस्त होने के बाद भी उपस्थित कर्मचारियों अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने मामले निपटाते हुए वसूली को अंजाम दिया ।तथा लगातार वसूली प्रक्रिया जारी है।






