अंतर्राष्ट्रीय मानक पूर्ण कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन बना आईएसओ प्रमाणित प्राधिकरण

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन अब आईएसओ प्रमाणित प्राधिकरण बन गया है। इसका प्रमाण पत्र आज रायसेन में जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एनडीआर आईएसओ संस्था के अधिकारीगण श्री जितेन्द्र खंडेलवाल एवं श्री योगेंद्र द्विवेदी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला तथा सत्र न्यायाधीष श्री अनिल कुमार सोहाने को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, श्री अरविंद जैन प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय, श्रीमती शशि सिंह विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी सहित सभी न्यायाधीशगण, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारीगण, श्री विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, अधिवक्तागण, विधि छात्र एवं पैरालीगल वालेंटियर सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा कार्यालय की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानक पूर्ण करने पर आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त होना रायसेन के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि में विधिक सेवा संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स व पैरालीगल वालेंटियर्स का पूर्ण योगदान रहा है। सभी ने समाज के जरूरतमंद एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अमूल्य योगदान दिया है।
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उत्कृष्ट कार्य करते हुए हमें भी आईएसओ प्रमाणीकरण हेतु प्रयास करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया कि मुझे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर अत्यंत खुशी हो रही है। आईएसओ अवार्ड लक्ष्य नहीं एक जरिया है। आईएसओ अवार्ड पाना महत्वपूर्ण नहीं है, आईएसओ अवार्ड क्यों पाना है, यह महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविंद जैन द्वारा कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन वर्ष 2025 का पहला प्राधिकरण है जिसे आईएसओ अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह पूरे रायसेन जिले के लिए गर्व की बात है। श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा आईएसओ प्रमाणीकरण के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया गया कि यह प्रमाणन यह सुनिश्चित करता है कि विधिक सेवा से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी एवं उत्तरदायी हो, जिससे आम नागरिकों विशेषकर गरीब, असहाय, महिलाएं, वृद्ध, दिव्यांगजन तथा पीड़ित वर्ग बिना किसी बाधा के निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सके। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन एवं आभार प्रदर्शन श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।