नसीमखान सांची
खचाखच भरे रामलीला मैदान में उमड़ी भारी भीड़, देश–विदेशी पर्यटकों ने भी लिया धार्मिक आयोजन का आनंद।
सांची ,,ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के क्रम में आज धनुष यज्ञ एवं लक्ष्मण–परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया। जैसे ही भगवान राम द्वारा शिव धनुष भंग किया गया, पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा।
लक्ष्मण और परशुराम के संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और संवाद अदायगी ने मंचन को जीवंत बना दिया। रामलीला मैदान खचाखच भरा रहा और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन को देखने न केवल स्थानीय नागरिक बल्कि देशी–विदेशी पर्यटक भी पहुंचे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का सजीव रूप देखा और सराहा।
रामलीला का यह मंचन आस्था, संस्कृति और कलात्मक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम बनकर दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ गया।






