नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
रायसेन स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में 71.31 लाख रू लागत से बनने वाली 600 मीटर लम्बी बाउण्ड्रीवॉल एवं गेट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में 56 लाख रू लागत से बनने वाली बाउण्ड्रीवॉल का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस निर्माण के पूर्ण हो जाने से विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा एवं शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए, युवाओं के लिए अनेक छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश अध्ययन हेतु भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके साथ ही अन्य छात्रवृत्ति योजनाएं भी प्रदान की जा रही हैं। विधायक डॉ चौधरी ने सरकार की अन्य योजनाओं तथा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महाविद्यालय प्राचार्य तथा स्टॉफ सहित आमजन उपस्थित रहे।






