नसीमखान सांची
सांची,,, आज ठंड के मौसम में कडाके की ठंड का सबसे अधिक ठंड के दिन का अनुमान लगाया गया है मनुष्यों पशुओं में भी ठंड का असर साफ दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार लगातार मौसम ठंडा होने से ठंड बढती जा रही है आज सुबह से ही कोहरे की बिछी चादर एवं शीतलहर ने मौसम का सबसे ठंडा दिन साबित कर दिया लोग घरों में तो दुबके ही रहे जो बाहर निकले वह भी अलाव के सहारे ठंड दूर करते दिखाई दिये यहां तक कि पशु भी अलाव के सहारे ठंड को दूर करने में पीछे नहीं रहे ।हालांकि नगर परिषद द्वारा नगर में ठंड के दौरान बचाव के लिए जगह जगह अलाव व्यवस्था करवाई गई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके ।






