नसीमखान सांची
सांची ,,लगातार नगर भर मे कलेक्टर के निर्देश के बाद पाइप लाइनों की जांच करने सीएम ओ रामलाल कुशवाहा अपने अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर के भ्रमण पर निकले तथा उन्होंने पाइपलाइन नालियों से बाहर करने निर्देश दिये इसके साथ ही उन्होंने घर घर से पानी के सैंपल लेकर जांच हेतु भिजवाये ।तथा उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिये जोभी कनेक्शन नालियों से होकर गुजरे हैं उन्हें तत्काल हटाकर नालियों से बाहर किए जाये उन्होंने बताया कि हम नगर भर का निरीक्षण कर रहे है तथा नालियों से पाइप लाइन अलग की जायेगी पानी के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं






