रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
शहडोल जिले में आए-दिन बदमाशों का आतंक देखने को मिलता है। जिसपर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियान चलाया जाता है। जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस 4 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर विभिन्न धाराओं में पहले से ही मामला पंजीबद्ध है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
4 सालों से था फरार
बता दें कि आरोपी पिछले 4 सालों से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी। वहीं, आज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखिबर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पकड़कर थाने लाया गया है 4 साल से फरार आरोपी तुलसी महरा महुआटोला थाना सीधी को गिरफ्तार किया गया है साथ ही, आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाही में
थाना प्रभारी सीधी एस आर भगत सहायक उप निरीक्षक अमेरिका दास प्रधान आरक्षक गणेश सिंह की रही सराहनीय भूमिका






