नसीमखान सांची
सांची,,, जिलापुलिस अधिक्षक के निर्देश पर
पुलिस की सख्ती से नगर के आपराधिक और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। कानून को चुनौती देने वाले अब लगातार पुलिस की कार्रवाई के दायरे में आ रहे हैं।
शांति के प्रतीक सांची में एक समय खुलेआम जुआ-सट्टा, शराबखोरी और हुड़दंग की शिकायतें आम हो चली थीं। थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी की पदस्थापना के बाद हालात तेजी से बदले हैं। नगर की कमान संभालते ही उन्होंने अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार शुरू कर दिया, जिससे जुआरियों और सटोरियों को क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
रात्रिकालीन गश्त, नियमित फ्लैग मार्च और सतत निगरानी के चलते अब शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले तत्व भी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीती रात विद्युत केंद्र के सामने उपद्रव कर रहे युवकों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस की इस सख्ती से आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा है, हालांकि तेज रफ्तार वाहन, अव्यवस्थित पार्किंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की समस्या अब भी प्रशासन की चुनौती बनी हुई है।
अपराधियों पर सख्ती और जनता में विश्वास—यही सांची पुलिस की नई पहचान बनती दिख रही है।






