मनरेगा की करोड़ों की योजना कागजों में दफन, धरातल पर न तालाब न जवाबदेहीसांची जनपद पंचायत में तत्कालीन मनरेगा कार्यों की उच्चस्तरीय हो जांच

नसीमखान सांची
सांची,,,
सूत्रों के अनुसार सांची जनपद पंचायत अंतर्गत तत्कालीन मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार देने और तालाब निर्माण के नाम पर शासन की लाखों–करोड़ों रुपये की राशि खर्च होना दर्शाई गई, लेकिन कई स्थानों पर ये कार्य आज भी केवल कागजों तक ही सीमित नजर आते हैं।
सूत्र बताते हैं कि योजना के अंतर्गत जिन तालाबों और अन्य निर्माण कार्यों का भुगतान दर्शाया गया, वे कई जगहों पर धरातल पर अस्तित्व में ही नहीं हैं, जबकि कुछ स्थानों पर कार्य की गुणवत्ता इतनी कमजोर रही कि निर्माण प्रारंभिक अवस्था में ही समाप्त हो गया।
यह भी चर्चा में रहा है कि मजदूरों से कार्य कराने के बजाय मशीनों के उपयोग से काम कराए जाने की शिकायतें सामने आती रहीं, जिससे योजना का मूल उद्देश्य ही प्रभावित हुआ। सूत्रों का कहना है कि कई मामलों में तकनीकी माप और स्वीकृति की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होते हैं, क्योंकि नियमानुसार माप उपरांत ही भुगतान संभव होता है।
हालांकि पूर्व में कुछ पंचायतों में अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई हुई और कुछ सचिव व रोजगार सहायकों पर निलंबन भी हुआ, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई प्रतीकात्मक बनकर रह गई, जबकि निगरानी और तकनीकी जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी सवालों से बाहर रहे।
सूत्रों का यह भी कहना है कि यदि सांची जनपद पंचायत में वर्षों से हुए मनरेगा निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कई वर्षों से जमे जिम्मेदारों की भूमिका उजागर हो सकती है। योजना का नाम भले ही अब बदल दिया गया हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि कार्यप्रणाली में बदलाव अभी भी प्रतीक्षित है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा