सांची स्थित उद्यान विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावापीएमएफएमई योजना के तहत 35 प्रतिशत अनुदान, क्षेत्रभर में उद्यान विभाग कर रहा मार्गदर्शन।

नसीमखान सांची
सांची,, क्षेत्र में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांची में स्थित उद्यान विभाग द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उद्यान विभाग पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहकर किसानों, युवाओं एवं उद्यमियों को योजना का लाभ दिलाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
उद्यान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत फल-सब्जी, अनाज, मसाला, अचार, पापड़, बेकरी, डेयरी, तेल, शहद सहित विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। प्रति इकाई अधिकतम 10 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है, वहीं बैंक ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज में छूट भी दी जाएगी।
उद्यान अधीक्षक श्री भारकेय जी ने बताया कि यह योजना स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों एवं छोटे उद्यमियों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे उद्यान विभाग से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और समय रहते आवेदन करें।
उद्यान विभाग की सक्रिय भूमिका से सांची सहित पूरे क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण को नई गति मिलने की संभावना है। इस योजना से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को आवेदन के माध्यम से योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों को बैंक पासबुक ,आधार कार्ड, पेनकार्ड, बिजली बिल ,मो नम्बर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा