संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा उपेक्षा का शिकार, चबूतरे पर कुत्तों का जमघट।सांची बसस्टैंड परिसर में स्थापित प्रतिमा की सुरक्षा व देखरेख के अभाव पर उठे सवाल

नसीमखान सांची
सांची,,,
विश्व ऐतिहासिक नगरी सांची के बसस्टैंड परिसर में स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। प्रतिमा स्थल की समुचित देखरेख न होने के कारण शाम ढलते ही चबूतरे पर आवारा कुत्तों का जमघट लग जाता है, जिससे बाबा साहब की प्रतिमा का अनादर होता प्रतीत हो रहा है।
यह प्रतिमा बाबा साहब के अनुयायियों व देशी-विदेशी पर्यटकों के दर्शन हेतु स्थापित की गई थी। दिन के समय बड़ी संख्या में अनुयायी व पर्यटक यहां श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, वहीं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की जाती है। परंतु रात होते ही पूरा परिसर सूना हो जाता है और प्रतिमा असुरक्षित रह जाती है।
गौरतलब है कि प्रतिमा स्थल के आसपास कई शासकीय कार्यालय स्थित होने के बावजूद सुरक्षा व संरक्षण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा से छेड़छाड़ का प्रयास भी हो चुका है, फिर भी आज तक स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया कि बाबा साहब देश के महान महापुरुष हैं और उनकी प्रतिमा का सम्मान हम सभी का दायित्व है। प्रतिमा स्थल पर छत्री, लोहे की जाली तथा आसपास फूलदार पौधे लगाने की योजना है, जिसे शीघ्र अमल में लाया जाएगा।
महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल स्थापना से नहीं, सतत संरक्षण से सम्मान पाती हैं—अब देखना है जिम्मेदार कब जागते हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा