जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोहजिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री पंवार करेंगे ध्वजारोहण

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य समारोह जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर में आयोजित किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा श्री नारायण सिंह पंवार प्रातः 09 बजे ध्वजारोहरण किया जाएगा तथा प्रातः 09.05 बजे राष्ट्रधुन एवं सलामी ली जाएगी।
इसके पश्चात प्रातः 09.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 09.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे छोड़े जाएंगे तथा प्रातः 09.16 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 09.40 बजे हर्ष फायर एवं प्रातः 09.45 बजे मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 09.55 बजे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार परेड कमाण्डर्स से परिचय प्राप्त करेंगे तथा प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। प्रातः 10.05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 10.25 बजे से झांकी का प्रदर्शन होगा तथा प्रातः 10.45 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

विकासखण्ड एवं तहसील स्तर पर भी होंगे कार्यक्रमग्राम, ब्लाक तथा तहसील स्तरों पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक या तहसील मुख्यालय स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिन नगरपालिका या नगर पंचायतों में ब्लॉक तहसील मुख्यालय नहीं है उन क्षेत्रों में नगर पालिका अध्यक्ष या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

रायसेन वन परिसर में होगा भारत पर्व का आयोजनगणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रायसेन स्थित वन परिसर में शाम 07 बजे से भारत पर्व का आयोजन किया गया है। जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकारों तथा बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नसीमखान सांची सांची,,,इन दिनों नगर में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांची की पहचान और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर की प्रमुख सड़कें…

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    नसीमखान सांचीसांची,,,जहाँ ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर सरकारों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं सीमित आर्थिक संसाधनों और बजट के बावजूद सांची का स्तूप परिसर स्वच्छता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    • By admin
    • February 3, 2026
    • 5 views
    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।