नसीमखान सांची
सांची,,,
विश्व पर्यटन केंद्र के रूप में विख्यात एवं संवेदनशील क्षेत्र सांची में जिलापुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया, जिससे क्षेत्र में जुआ-सट्टा, शराबखोरी और हुड़दंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।
जिलापुलिस कप्तान आशुतोष गुप्ता के निर्देशों के बाद थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई शुरू की, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया और कई असामाजिक तत्व क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हुए। होटल-लॉज संचालकों को भी ठहरने वालों की दैनिक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना परिसर का बदला कायाकल्प
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ थाना प्रभारी ने थाना परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया। परिसर में डामरीकरण कर धूल-मिट्टी की समस्या दूर की गई, स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा रिक्त भूमि पर पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाई गई। थाना भवन को नया व आकर्षक स्वरूप मिलने से अब इसकी प्रशंसा आम नागरिकों की जुबान पर है।
सांची थाना अब न केवल सख्त पुलिसिंग बल्कि स्वच्छता और सुशासन का भी उदाहरण बनता जा रहा है।जिसकी चर्चा भी नगर में देखने सुनने को मिल जाती हैं।






