सड़क दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को 50-50 हजार रू की राशि स्वीकृतकलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

नसीमखान सांची,रायसेन

रायसेन,
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में हिट एण्ड रन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल होने के तीन प्रकरणों में घायलों को तीनों घायलों को 50-50 हजार रू की सहायता राशि स्वीकृत की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा गत बैठक के पालन प्रतिवेदन अनुसार की गई कार्यवाही और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने किए जा रहे कार्यो की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिले में नियमित रूप से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के माध्यम से ब्लैक स्पॉट पर सडक निर्माण एजेन्सी एवं यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त भम्रण कर सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संबंधित रोड एजेंसी एवं संबंधित अन्य विभाग से समन्वय कर सड़क दुर्घटना स्थल पर किए गए विभिन्न परिशोधन जैसे – मार्ग का चौडीकरण, स्पीड ब्रेकर, शाइन बोर्ड, रोड मार्किंग, केट आई, संकेतक आदि कार्य किए गए हैं! जिसके कारण ब्लैक स्पॉट की निर्धारित परिभाषा की श्रेणी से 05 ब्लैक स्पॉट कम हो गये हैं तथा 05 ब्लैक स्पॉट कम होकर वर्तमान में 13 शेष बचे हैं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने रायसेन नगर में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे हाथठेले पर सब्जी विक्रय करने वालों को अन्यत्र स्थापित करने के संबंध में चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार स्कूल, चिकित्सालय सहित अन्य स्थलों के समीप सड़कों पर कैट आई, विभिन्न संकेतक चिन्ह या साइन बोर्ड, रैलिंग लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो आदि वाहनों के जरूरी दस्तावेज़ जैसे बीमा, फिटनेस, पीयूसी एवं सुरक्षा उपकरण इत्यादि की जांच कर कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिए। इसी प्रकार बैठक में स्कूल, कॉलेजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, यातायात प्रभारी लता मालवीय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा