नसीमखान सांची
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण अभियान, एनीमिया नियंत्रण, एनआरसी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि सीएमएचओ, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग सीधे आमजन से जुड़े हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश जैन, सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे सहित सभी बीएमओ, सीडीपीओ, सुपरवाईजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






