नसीमखान सांची, रायसेन
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज बेगमगंज विकासखंड के ग्राम पलोहा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न कक्षों में जाकर कार्य की गुणवत्ता देखी तथा निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।






