बच्चे बिना किसी दबाव के करे परीक्षा की तैयारी- कलेक्टर श्री विश्वकर्मानिर्माण कार्यो को समय-सीमा में कराएं पूर्ण-कलेक्टर श्री विश्वकर्माकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बेगमगंज विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज गैरतगंज तथा बेगमगंज विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कियागया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा निर्माणधीन विश्राम भवन, आंगनवाड़ी भवन, पंचायत भवन तथा हाई स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गैरतगंज में चल रहे लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन विश्राम गृह भवन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता देखी। साथ ही वर्क प्लान का भी अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा ग्राम ढाडिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परियोजना अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या और नियमित उपस्थिति, टीकाकरण, पोषण आहार वितरण, गर्भवती महिलाओं की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए कहा कि जो बच्चे आंगनवाड़ी केन्द्र नियमित नहीं आते, उनके माता-पिता से सम्पर्क कर बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र भेजने की समझाईश दें। साथ ही बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु की जा रही गतिविधियों, पोषण ट्रैकर एप पर जानकारी दर्ज करने आदि की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केंद्र में सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति हो। उन्होंने आंगनवाड़ी में बच्चों से संवाद भी किया।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बेगमगंज विकासखंड के ग्राम उमरखोह में शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक जानकारी ली। साथ ही वार्षिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को बिना किसी चिंता या दबाव के पढ़ाई करने और परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कहा। उन्होंने कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों से विद्यार्थियों की संख्या और शैक्षणिक कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बेगमगंज विकासखंड के ग्राम पलोहा तथा फतेहपुर में निर्माणाधीन पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न कक्षों में जाकर कार्य की गुणवत्ता देखी तथा निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

संकल्प से समाधान अभियान शिविरकलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा बेगमगंज विकासखंड के तुलसीपुर में आयोजित संकल्प से समाधान शिविर में सम्मिलित हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। ग्रामीणों द्वारा विद्युत की समस्या बताने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी श्री पराग को मोबाइल पर निर्देश देते हुए ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र निराकरण करने हेतु कहा। इसके अतिरिक्त ग्राम में एक कुपोषित बच्चा होने पर उसे (एनआरसी) में भर्ती कराने हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया। साथ ही कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बेगमगंज में शासकीय सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं को देखा तथा मरीजों से भी संवाद का उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से चिकित्सकों के नियमित राउंड पर आने, भोजन मिलने सहित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ, बीएमओ, डॉक्टर्स तथा अस्पताल के स्टाफ को निर्देशित किया कि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा अस्पताल परिसर में स्थित (एनआरसी) का भी निरीक्षण कर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बेगमगंज विकासखंड के ग्राम बेरखेड़ी बरामद गढ़ी में एकल ग्राम नल जल योजना का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत ग्राम में युवा किसान गोलू के खेत पर पहुंचकर हितग्राही द्वारा की जा रही सहजन की खेती का जायजा लिया और सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम श्री सौरभ मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा