नसीमखान सांची ,रायसेन
रायसेन,
रायसेन जिले में बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी और बेतवा व सहायक नदी कालियासोत के मार्ग में डोमेस्टिक और इंडस्ट्रियल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को छठ घाट कलियासोत मंडीदीप और भोजपुर में बेतवा नदी विसर्जन स्थल पर सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही जिन कारखाने से इंडस्ट्रियल वेस्ट नदियों में मिल रहा है, उनको भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी करते हुए उनको चेतावनी दी गई है कि वह अपने ड्रेनेज को नदी में मिलने से रोकने के लिए 07 दिवस में प्रबंध करें। इस कार्य में प्रशासन के साथ नगर पालिका मंडीदीप और पंचायतों की टीम में भी लगी हुई है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी सहयोग है।





