स्मार्ट मीटर पखवाड़ा में उपभोक्ता जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता को लेकर विशेष अभियान संचालित है। कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ताओं को जहां स्मार्ट मीटर के फायदे बताए जा रहे हैं, वहीं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है।
इस दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वालें लाभों जैसे भुगतान सुविधा, रियल टाइम डेटा, खपत पर बेहतर नियंत्रण, सही एवं पारदर्शी बिलिंग, बेहतर सेवा के संबंध में व्यापक रूप से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में उपाय एप की डाउनलोडिंग एवं लाइव डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है, जिससे वे चौबीसों घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान गांव, शहर के मोहल्लों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के फायदों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा पंप्लेट, पोस्टर, वीडियो, ऑडियो, रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जगह-जगह फ्लेक्स, होर्डिंग्स लगाकर जागरूक किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों, आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि के द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान चेक मीटर लगाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को परंपरागत मीटरों से तुलना करके भी बताया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं के मन में किसी तरह का भ्रम न रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी