ऐतिहासिक नगरी सांची के विकास को मिलेगी रफ्तारनगरीय प्रशासन आयुक्त ने किया पैदल निरीक्षण, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

नसीमखान सांची
सांचीं ,,,विश्वविख्यात ऐतिहासिक नगरी सांची में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत एस. भोंडवे ने नगर का पैदल भ्रमण कर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। विशेष रूप से नाला निर्माण सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने स्थल की गरिमा के अनुरूप सुंदर एवं व्यवस्थित बस स्टैंड परिसर में मार्केट निर्माण के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। वहीं नाला निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये, रेशम केंद्र स्थल के समग्र विकास हेतु लगभग तीस करोड़ रुपये तथा कचरा प्लांट तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने कहा कि सभी प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से भेजे जाएं, ताकि स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र राशि आवंटित की जा सके। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
यदि प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति मिलती है तो ऐतिहासिक सांची का स्वरूप न केवल बदलेगा, बल्कि नगरवासियों को भी बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण