महाशिवरात्रि पर किन्नर समाज ने निकाली भव्य शिवबारात, नगर में जगह-जगह स्वागत।बांके बिहारी स्थित गुरु की कोठी से निकली शोभायात्रा, हनुमान मंदिर पर हुआ समापन।

नसीमखान सांची
सांची,,,महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के किन्नर समाज द्वारा भगवान शिव एवं माता पार्वती की भव्य शिवबारात निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार शिवबारात बांके बिहारी स्थित गुरु की कोठी से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान किन्नर समाज के सदस्य श्रद्धा और उल्लास के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
शोभायात्रा का समापन थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर पुजारी द्वारा किन्नर समाज के सदस्यों का भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर किन्नर समाज की गुरु खुशी शर्मा ने बताया कि समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किए जाते हैं और नगर के श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिलता है।
महाशिवरात्रि पर निकली इस शिवबारात ने नगर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण बना दिया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    15 सदस्यीय परिषद में अकेली कांग्रेस पार्षद ने उठाई विकास की आवाज।वार्ड क्रमांक 7 में उपेक्षा का आरोप, चार दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद सांची की 15 सदस्यीय परिषद में कांग्रेस की एकमात्र पार्षद श्रीमती राधा रवि अहिरवार ने अपने वार्ड क्रमांक 7 में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते…

    बेगमगंज क्षेत्र के किसान ने उन्नत तकनीक और अपनी मेहनत से बदली तस्वीरपरम्परागत फसलों की जगह टमाटर की खेती करने से हुआ अधिक मुनाफा

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन, रायसेन जिले के बेगमगंज विकासखण्ड के ग्राम भुरेरू के किसान श्री ओमप्रकाश कुशवाह ने पारम्परिक खेती से हटकर उद्यानिकी फसल को अपनाया और कम समय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 सदस्यीय परिषद में अकेली कांग्रेस पार्षद ने उठाई विकास की आवाज।वार्ड क्रमांक 7 में उपेक्षा का आरोप, चार दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी

    15 सदस्यीय परिषद में अकेली कांग्रेस पार्षद ने उठाई विकास की आवाज।वार्ड क्रमांक 7 में उपेक्षा का आरोप, चार दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी

    महाशिवरात्रि पर किन्नर समाज ने निकाली भव्य शिवबारात, नगर में जगह-जगह स्वागत।बांके बिहारी स्थित गुरु की कोठी से निकली शोभायात्रा, हनुमान मंदिर पर हुआ समापन।

    महाशिवरात्रि पर किन्नर समाज ने निकाली भव्य शिवबारात, नगर में जगह-जगह स्वागत।बांके बिहारी स्थित गुरु की कोठी से निकली शोभायात्रा, हनुमान मंदिर पर हुआ समापन।

    बेगमगंज क्षेत्र के किसान ने उन्नत तकनीक और अपनी मेहनत से बदली तस्वीरपरम्परागत फसलों की जगह टमाटर की खेती करने से हुआ अधिक मुनाफा

    बेगमगंज क्षेत्र के किसान ने उन्नत तकनीक और अपनी मेहनत से बदली तस्वीरपरम्परागत फसलों की जगह टमाटर की खेती करने से हुआ अधिक मुनाफा

    लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र हैं रायसेन अजेय दुर्ग पर स्थित सोमेश्वर धामहर साल महाशिवरात्रि पर्व पर रायसेन दुर्ग पर लगता है विशाल मेला

    भोजपुर का शिव मंदिर, अपनी भव्यता के लिए देशभर में है प्रसिद्धमहाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होता है तीन दिवसीय भोजपुर महोत्सव

    ऐतिहासिक नगरी सांची के विकास को मिलेगी रफ्तारनगरीय प्रशासन आयुक्त ने किया पैदल निरीक्षण, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश