बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया ने प्रबंधन में एक कदम और आगे बढ़ाया

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा बांधवगढ़✍️

आज दिनांक 27-02-2026 को उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया के प्रबंधन टीम के द्वारा बीट जगुआ, परिक्षेत्र पनपथा बफर से लगभग 3.5 वर्ष आयु की एक बाघिन को वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी की टीम के द्वारा ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

उसके उपरांत रेस्क्यू विशेषज्ञ वन्य जीव स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सकों द्वारा बाघिन का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान बाघिन पूर्णतः स्वस्थ पाई गई। आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे सुरक्षित रूप से रेडियो कॉलर पहनाया गया तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक जैविक सैंपल भी संकलित किए गए।

उक्त बाघिन को वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन की दृष्टि से राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिज़र्व भेजा जाना निर्धारित है। निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बाघिन को बांधवगढ़ से सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया है। निर्धारित किए गए मापदंड के अनुसार कुछ बाघिनों की लगभग एक माह से निगरानी की जा रही थी। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर की अध्यक्षता में, उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में रेस्क्यू दल एवं बीटीआर के समस्त उपवन मंडल अधिकारियों तथा परिक्षेत्र अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई तथा रेस्क्यू हेतु विस्तृत दिशा निर्देश अनुसार एक बाघिन को ट्रांसलोकेशन हेतू सही पाया गया। तय प्रक्रिया अनुसार आज मादा बाघिन का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू प्रबंधन टीम द्वारा किया गया। उप संचालक की उपस्थिति में, रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर सहायक संचालक पनपथा, सहायक संचालक ताला, परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा बफर , परिक्षेत्र अधिकारी ताला, परिक्षेत्र अधिकारी खितौली , WCT संस्था के प्रतिनिधि एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा l

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।