बाड़ी पुलिस ने हिंगलाज मंदिर में से चोरी करने वाले शातिर आरोपी का किया पर्दा फाश

बाड़ी

अशोक सोनी बरेली

पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बाड़ी श्री मति नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बाड़ी निरीक्षक राजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा हिंगलाज मंदिर में से चोरी करने वाले आरोपी जितेन्द्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (बग्गा) की तलाश पतारसी कर तत्परतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।

-घटना का संक्षिप्त विवरण घटना दिनांक 22.23-02-2026 की दरमियानी रात्रि में माँ हिंगलाज

माता मंदिर में से किसी अज्ञात आरोपी चोरो द्वारा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मंदिर के अन्दर रखी दान पेटी से नगदी रूपये एवं माता जी के चांदी के आभूषण चोरी करके ले गये थे। फरियादी मंदिर गुरूजी रविन्द्र कुमार चौबे की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 40/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी कर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (बग्गा) पिता सागर सिंह उम्र 33 साल निवासी द्वारिकापुरी आकाश नगर जिला इंदौर, हाल ग्राम सतवास, थाना सतवास जिला देवास को गिरफ्तार कर आरोपी के मेमोरेण्डम पर चोरी गये मसरूका व नगदी जप्त कर जप्ती की जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय बरेली पेश किया गया।

आरोपी के विरूद्ध पूर्व से मध्यप्रदेश एवं अलग अलग कई राज्यों में चोरी, नकबजनी, लूट एवं मारपीट सहित कुल 15 अपराध पंजवीद्ध है।

आरोपी का नाम – जितेन्द्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (बग्गा) पिता सागर सिंह उम्र 33 साल निवासी द्वारिकापुरी आकाश नगर जिला इंदौर, हाल ग्राम सतवास, थाना सतवास जिला देवास

आरोपी से जप्त सामग्री- एक चांदी का मुकुट एवं नगदी

सराहनीय भूमिका – उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, उनि संजय यादव, उनि विनीता विश्वकर्मा, सउनि. मोहन यादव, सउनि, जे.पी. वर्मा, प्रआर 28 जितेन्द्र, प्रआर.615 लक्ष्मीप्रसाद मालवीय, प्रआर.65 प्रेमसिंह दांगी, आर. 671 रमाकान्त, आर 15 देवेन्द्र सिंह, आर. 464 रामूसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।