नसीमखान सांची
सांची,,, नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर उठी आवाज़ के बाद अब स्थिति में सुधार दिखाई देने लगा है। कांग्रेस के एकमात्र पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों पर नगर परिषद प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए निर्माण शुरू कराये
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम और सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप वार्ड क्रमांक 7 में सीसी रोड निर्माण और बिजली खंभों की स्थापना का कार्य प्रारंभ हो गया है।
वार्ड पार्षद श्रीमती राधा रवि अहिरवार ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। स्थानीय नागरिकों ने भी कार्य प्रारंभ होने पर संतोष व्यक्त किया है।





