नसीमखान सांची
सांची,,, उचेर रोड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन करीला धाम की ओर से आ रहा था और तेज गति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर रफ्तार की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है — यह घटना एक गंभीर चेतावनी है।





