बिजली बकाया वसूली के लिए मंडल की टीम घर-घर पहुंचीसांची क्षेत्र में 3.5 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य, अभियान की शुरुआत में ही करीब 10 लाख की वसूली हुई।

नसीमखान सांची
सांची — बिजली विभाग द्वारा बकाया राशि वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव तथा घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराने का कार्य कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए बिजली कार्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार मार्च माह में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इसके तहत अधिकारी विभिन्न गांवों में पहुंचकर शिविर लगाकर बकाया राशि जमा करवा रहे हैं।
बताया जाता है कि सांची क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत में ही विभागीय अधिकारियों को करीब दस लाख रुपये की बकाया राशि वसूलने में सफलता मिली है और यह अभियान लगातार जारी है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी दिन-रात घर-घर पहुंचकर वसूली अभियान में लगे हुए हैं और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी बकाया राशि शीघ्र जमा कर सहयोग करें, अन्यथा बकाया रहने पर बिजली कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा सकती है।
विभाग का मानना है कि उपभोक्ताओं के सहयोग से ही वसूली लक्ष्य समय पर पूरा हो सकेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    चन्सुरा में देर रात घर में अकेली रह रही महिला के ऊपर अज्ञात लोगों ने चाकू से कई बार किया हमला।

    रिपोर्ट ब्यूरो ✍️राजरिशी मिश्रा उमरिया उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चन्सुरा से दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है बताया गया कि रविवार की देर…

    घटिया सामग्री से हो रहा भंडारण कक्ष नेट फेंसिंग मंच का निर्माण कार्य

    रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्गशहडोल जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत अमझोर में घटिया सामग्री से हो रहा भंडारण कक्ष नेट फेंसिंग मंच का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चन्सुरा में देर रात घर में अकेली रह रही महिला के ऊपर अज्ञात लोगों ने चाकू से कई बार किया हमला।

    चन्सुरा में देर रात घर में अकेली रह रही महिला के ऊपर अज्ञात लोगों ने चाकू से कई बार किया हमला।

    घटिया सामग्री से हो रहा भंडारण कक्ष नेट फेंसिंग मंच का निर्माण कार्य

    घटिया सामग्री से हो रहा भंडारण कक्ष नेट फेंसिंग मंच का निर्माण कार्य

    रंगपंचमी पर सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस, करीला धाम जाने वाले वाहनों पर रखा नियंत्रण।तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने जगह-जगह लगाए बेरिकेड्स, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व।

    रंगपंचमी पर सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस, करीला धाम जाने वाले वाहनों पर रखा नियंत्रण।तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने जगह-जगह लगाए बेरिकेड्स, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम संपन्नसमाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओ की अहम भूमिका – एसडीएम

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम संपन्नसमाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओ की अहम भूमिका – एसडीएम

    पेट्रोल पंप लूट का दो घंटे में खुलासा, सांची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा।हाईवे लूट का पर्दाफाश हुए 24 घंटे भी नहीं गुजरे, फिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।