पेट्रोल पंप लूट का दो घंटे में खुलासा, सांची पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा।हाईवे लूट का पर्दाफाश हुए 24 घंटे भी नहीं गुजरे, फिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

नसीमखान सांची
सांची,,, क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सांची पुलिस की सख्त कार्यप्रणाली लगातार नजर आ रही है। हाईवे लूट का पर्दाफाश हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि सांची पुलिस ने आमखेड़ा पेट्रोल पंप लूट की घटना का भी मात्र दो घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमखेड़ा पेट्रोल पंप के मैनेजर रविकांत शाक्या निवासी कानाखेड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 जनवरी की रात करीब सवा 11 बजे पेट्रोल पंप बंद कर वह अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान आमखेड़ा पुलिया के पास तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और गले पर छुरी अड़ाकर उनके पास से 25,800 रुपये नगद एवं मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 30(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और भोपाल की ओर भागने की आशंका के चलते घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राम कुशवाह (22) निवासी गरीब नगर चांदाबाड़ी छोला रोड भोपाल, निखिल वंसल (17) निवासी नगर निगम कॉलोनी छोला मंदिर भोपाल तथा हर्ष योगी (17) निवासी जिला गुना, हाल मुकाम शंकर नगर भोपाल बताए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 25,800 रुपये की नगदी, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक छुरी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आनंदीलाल सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक उबनारे, ध्रुव सिंह, सुरेश गोहे, आरक्षक रामकरण शर्मा, भगवानदास, शैलेन्द्र सिंह, सौरभ रघुवंशी, राहुल रघुवंशी तथा थाना सलामतपुर के रंजीत धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।
थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे कानून के शिकंजे में लाकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
लगातार हो रही सख्त पुलिस कार्रवाई के कारण नगर और आसपास के क्षेत्र में यह चर्चा भी होने लगी है कि लंबे समय बाद अपराधियों के खिलाफ इतनी तेज और प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।