बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने मुसीबत, मुख्य गेट पर जरूरत।राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग

नसीम खान सांची
सांची,,,
सांची से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए गतिअवरोधक अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में विद्यालय के जिस गेट के सामने ये गतिअवरोधक बनाए गए थे, वह गेट अब बंद कर दिया गया है और वर्तमान में स्कूल का मुख्य गेट उपयोग में लाया जा रहा है।
ऐसी स्थिति में पहले बनाए गए गतिअवरोधक अब अनुपयोगी हो चुके हैं। इसके बावजूद इन्हें हटाने या उचित स्थान पर बनाने की दिशा में संबंधित विभागों द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन गतिअवरोधकों का निर्माण भी तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं किया गया है। इनमें न तो रेडियम मार्किंग है और न ही चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। रात के समय तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन जब इन पर अचानक चढ़ते हैं तो तेज आवाज होती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की रात की नींद तक प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि बंद गेट के सामने बने इन पुराने गतिअवरोधकों को हटाया जाए तथा विद्यालय के मुख्य गेट के आसपास नए गतिअवरोधक बनाए जाएं, ताकि स्कूल से आने-जाने वाले छात्र एवं वाहन सुरक्षित रह सकें और रहवासियों को भी राहत मिल सके।
विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा ने कहा कि इस समस्या से विधायक को अवगत कराया जाएगा तथा बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधकों को हटाकर विद्यालय के मुख्य गेट के पास मानकों के अनुसार नए गतिअवरोधक बनाने की मांग की जाएगी।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग समय रहते समस्या का समाधान करते हैं या फिर लोगों को यूं परेशानी झेलने मजबूर रहना पडेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    महिला अधिकार और सुरक्षा को लेकर सांची थाना परिसर में आयोजित हुआ महिला दिवस कार्यक्रमएसडीओपी, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी और महिला बाल विकास अधिकारी ने महिलाओं को जागरूक रहने का दिया संदेश

    नसीम खान सांचीसांची,,,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना सांची परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने…

    तेज रफ्तार वाहनों से सांची में बढ़ी चिंता, हर समय बना रहता है हादसे का डर।राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती रफ्तार से खतरा बढ़ा, कई हादसों में जा चुकी हैं जाने।

    नसीम खान सांची सांची,,,विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में तेज रफ्तार वाहनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ते छोटे-बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला अधिकार और सुरक्षा को लेकर सांची थाना परिसर में आयोजित हुआ महिला दिवस कार्यक्रमएसडीओपी, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी और महिला बाल विकास अधिकारी ने महिलाओं को जागरूक रहने का दिया संदेश

    महिला अधिकार और सुरक्षा को लेकर सांची थाना परिसर में आयोजित हुआ महिला दिवस कार्यक्रमएसडीओपी, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी और महिला बाल विकास अधिकारी ने महिलाओं को जागरूक रहने का दिया संदेश

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने मुसीबत, मुख्य गेट पर जरूरत।राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने मुसीबत, मुख्य गेट पर जरूरत।राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग

    तेज रफ्तार वाहनों से सांची में बढ़ी चिंता, हर समय बना रहता है हादसे का डर।राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती रफ्तार से खतरा बढ़ा, कई हादसों में जा चुकी हैं जाने।

    तेज रफ्तार वाहनों से सांची में बढ़ी चिंता, हर समय बना रहता है हादसे का डर।राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती रफ्तार से खतरा बढ़ा, कई हादसों में जा चुकी हैं जाने।

    407 वाहन की टक्कर से एक्टिवा में लगी आग, बड़ा हादसा टला।अग्रवाल एकेडमी के पास दुर्घटना, घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया विदिशा मेडिकल कॉलेज।

    चन्सुरा में देर रात घर में अकेली रह रही महिला के ऊपर अज्ञात लोगों ने चाकू से कई बार किया हमला।

    घटिया सामग्री से हो रहा भंडारण कक्ष नेट फेंसिंग मंच का निर्माण कार्य