तेज रफ्तार वाहनों से सांची में बढ़ी चिंता, हर समय बना रहता है हादसे का डर।राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती रफ्तार से खतरा बढ़ा, कई हादसों में जा चुकी हैं जाने।

नसीम खान सांची

सांची,,,विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में तेज रफ्तार वाहनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ते छोटे-बड़े वाहनों की तेज गति के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यातायात नियमों की भी खुलेआम अनदेखी होती दिखाई देती है।
जानकारी के अनुसार जब से इस ऐतिहासिक स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरा है, तब से वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। इसके साथ ही तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
सांची विश्व विख्यात पर्यटन स्थल होने के कारण यहां देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में राजमार्ग पर वाहनों की तेज गति न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि आने-जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती जा रही है।
सबसे अधिक परेशानी नगरवासियों और स्कूली छात्रों को सड़क पार करते समय उठानी पड़ती है। कई बार व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण गंभीर हादसों की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में यहां यातायात पुलिस की तैनाती हुआ करती थी, जिससे व्यवस्था काफी हद तक नियंत्रित रहती थी। लेकिन वर्षों पहले यह व्यवस्था हटा दी गई। इसके बाद से कई बार यहां यातायात पुलिस की पुनः तैनाती की मांग भी उठ चुकी है, परंतु इस ओर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि बीते वर्षों में कई सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर अपने शरीर के अंग तक गंवा चुके हैं। इसके बावजूद तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका है, जिससे लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
अब आवश्यकता है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को समझते हुए यातायात व्यवस्था को सख्ती से लागू करे, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा