ग्राम गौरव दिवस चिल्हारी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राज ऋषि मिश्रा उमरिया

जल गंगा संवर्धन अभियान शुभारंभ

उमरिया जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शासन के आदेश अनुसार ग्राम गौरव दिवस मनाया जाना सुनिश्चित किया गया था उसी के तारतम में ग्राम पंचायत चिल्हारी एवं जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति संयुक्त कार्यक्रम चिल्हारी में भव्य ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां भारतेश्वरी के चित्र पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके पश्चात रीवा से सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री संगम पांडे द्वारा भजनों की प्रस्तुति अतिथियों का स्वागत गीत नशा मुक्ति पर गीत से पूरा प्रांगण गुंजमन हो उठा ताल पर ताल मिलाते हुए सुनील बर्मन द्वारा ढोलक की प्रस्तुति दी तथा कार्यक्रम पर बच्चियों द्वारा आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा ग्राम पंचायत द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह किया गया ग्राम के विकास की रणनीति बनाई गई प्रदेश एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति को मिले योजना बनाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्री विजय द्विवेदी, कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच श्रीमती अरुण कोल अतिथि पूर्व शिक्षक ओंकार प्रसाद मिश्रा , पूर्व सरपंच राजेंद्र गुप्ता, संपत सिंह वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत तिवारी की गरिमा में उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया धन्यवाद ज्ञापित ग्राम पंचायत चिल्हारी सचिव सुभदेश श्रीवास्तव ने किया।

जल गंगा संवर्धनअभियान रैली निकालकर शुभारंभ

प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ किया गया जिसमें चिल्हारी ग्राम पंचायत में भी जल गंगा संवर्धन का शुभारंभ किया गया जिसमें ग्राम पंचायत भवन से लेकर चिल्हारिया तालाब तक रैली निकाल कर शुभारंभ किया गया मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 19 मार्च 2026 को ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया गया। यह अभियान 30 जून 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी से नदियों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों जैसे जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और स्वच्छता करना है।
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा, मूलचंद बर्मन प्रशांत सोनी, राजेन्द्र तिवारी,विनोद द्विवेदी , जी परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी देवेंद्र पटेल, मौजीलाल काछी नत्थ काछी,संगीता सोनी अनीता मिश्रा, अमित श्रीवास्तव,भाइयादयाल साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी