पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

नसीमखान सांची
सांची ,,,
पश्चिमी देशों में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। सांची नगर में गैस सिलेंडर, सीएनजी और अन्य ईंधनों को लेकर उपभोक्ताओं के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बनता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष के चलते डीजल, पेट्रोल, सीएनजी गैस तथा घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। हालांकि शासन-प्रशासन द्वारा पर्याप्त भंडारण और आपूर्ति बनाए रखने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में समय-सीमा तय होने से उपभोक्ताओं में बेचैनी देखी जा रही है, वहीं बाजारों में कमर्शियल गैस की कमी का असर सीधे तौर पर व्यापारियों पर पड़ रहा है। दूसरी ओर, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से राहत पाने के लिए सीएनजी पर निर्भर हुए वाहन चालकों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।
सीएनजी गैस की सीमित उपलब्धता और चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही इसकी सुविधा होने के कारण वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके साथ ही हाल के दिनों में बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कतों ने समस्या को और बढ़ा दिया है।
इधर, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। प्रशासन भले ही स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहा हो, लेकिन आमजन के बीच असमंजस और असुरक्षा का माहौल साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है।
युद्ध भले ही दूर हो, लेकिन उसकी तपिश अब आम आदमी की रसोई और सफर दोनों को प्रभावित करने लगी है। इस मामले में गैस ऐजेंसी संचालक शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि गैस की कमी नहीं है उज्जवला गैस अंतिम टंकी के पश्चात 25- 45 दिन मे उपभोक्ता को मिलने का प्रावधान है उपभोक्ता जब बुकिंग करता है तब कंपनी से ही उपभोक्ता तक मैसेज पहुंच जाता हैं कभी सर्वर की गडबडी के कारण उपभोक्ता तक मैसेज भेजने में देरी हो जाती है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा