सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।गोपनीय सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, बाइक भी जब्त।

नसीमखान सांची
सांची,,, अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश तथा एसडीओपी कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 31 मार्च 2026 को मुखबिर से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में राहुल (22 वर्ष) एवं जसवंत (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम टपरा पठारी थाना कोतवाली रायसेन शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (MP 38 MH 7013) बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस टीम के सहा उपनि,चंद्र पालसिंह प्र आ ध्रुव सिंह प्र आ ,दिलीप रघुवंशी प्र आ सुरेश गोहे आर,मिथुन प्रताप सिंह आर,शैलेंद्र सिंह आर,सौरभ रघुवंशी सहा उपनि संजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
सांची पुलिस की सतर्कता से नशे के कारोबार पर लगातार लगाम कसती नजर आ रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कटाई के वक्त मौसम की मार: बादलों की गड़गड़ाहट से किसानों की बढ़ी चिंता।बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तैयार फसलों पर मंडराया संकट, हार्वेस्टिंग कार्य ठप

    नसीमखान सांचीसांची ,,,सांची में इन दिनों जब किसानों की गेहूं और चने की फसलें पूरी तरह तैयार होकर कटाई के शुरुआती दौर में पहुंच चुकी हैं, तभी अचानक मौसम ने…

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,, जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम खनपुरा मे 50 एकड के खेत में खडी फसल में आग लग गई जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।गोपनीय सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, बाइक भी जब्त।

    सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।गोपनीय सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, बाइक भी जब्त।

    कटाई के वक्त मौसम की मार: बादलों की गड़गड़ाहट से किसानों की बढ़ी चिंता।बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तैयार फसलों पर मंडराया संकट, हार्वेस्टिंग कार्य ठप

    कटाई के वक्त मौसम की मार: बादलों की गड़गड़ाहट से किसानों की बढ़ी चिंता।बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तैयार फसलों पर मंडराया संकट, हार्वेस्टिंग कार्य ठप

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    सांची जनपद के खनपुरा गांव मे खडी फसल में लगी आग 50 एकड की फसल हुई खाक।कलेक्टर पहुंचे घटना स्थल लिया जायजा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

    स्कूल चले हम अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

    स्कूल चले हम अभियान के तहत रायसेन में जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न