गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

नसीमखान सांची
सांची,,,नगर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर परिषद द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत सार्वजनिक प्याऊ की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्याऊ की साफ-सफाई के साथ-साथ उनमें रखी पानी की टंकियों को भी व्यवस्थित रूप से साफ किया गया।
नगर परिषद प्रशासन ने अभियान की शुरुआत करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि नागरिकों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। लंबे समय से उपेक्षित पड़ी प्याऊ की सफाई से अब लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुश्वाह ने बताया कि “गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी प्रमुख प्याऊ की नियमित सफाई कराई जा रही है। हमारा प्रयास है कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो, जिससे किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न न हो।”
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान गर्मी के मौसम में बेहद आवश्यक हैं और इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
साफ पानी की यह पहल न केवल प्यास बुझाएगी, बल्कि जनस्वास्थ्य को भी सुरक्षित बनाए रखेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा