ग्राम दरैन स्थित बीहर धार मंदिर बिहरेश्वर शिव धाम के आंगन में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन।

रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
शहडोल/जिले के जयसिंहनगर जनपद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत दरैन के बीहर धार मंदिर बिहरेश्वर शिव धाम के आंगन पर 11 कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का विशाल व भव्य आयोजन दिनांक 16 मई 2026 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अमावस्या से प्रारंभ होने जा रहा है।जिसमें विश्व यज्ञ सम्राट श्री श्री 108 श्री श्री करुणा शंकर जी महाराज इस यज्ञ के यज्ञ आचार्य रहेंगे।यज्ञस्थल में सुश्री साक्षी जी किशोरी जी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा प्रतिदिन 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।
बताया जा रहा है कि यज्ञ नारायण के मंडप में विश्व के प्रमुख ज्योतिषाचार्य श्री श्री 108 श्री श्री एस्ट्रो गोपाला जी महाराज, बांके बिहारी मंदिर के प्रमुख पुजारी जी महाराज
महामंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री श्री नीलमणि जी महाराज,
गोवर्धन पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री श्री अवध जी महाराज, विश्व के गौरवशाली प्रतिभाशाली भारतीय संस्कृति की छवि को विश्व में गौरवान्वित करने वाले बागेश्वर धाम के श्री श्री 108 श्री श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज जी तथा भारत के जाने-माने संत योगी जन महात्मा तपस्वी जनों का आगमन होने जा रहा है।इस क्षेत्र के बीहर धार मंदिर में विराजमान साक्षात विहरेश्वर शिव जी कृपा से धाम के आंगन आने वाले तपस्वी संतो के आने से सभी को दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ व आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही उनके दर्शन मात्र से ही पूरा क्षेत्र धन्य होगा। बताया जा रहा है कि जयसिंहनगर क्षेत्र का यह पहला अवसर होगा जहां ऐसे बड़े – बड़े तपस्वी व विद्वान संतो का समागम होगा।आयोजनकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की अपील है कि बीहर धार मंदिर विहरेश्वर शिव धाम के आंगन में होने वाले विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर अपने आप को धन्य मानकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा