सान्दीपनि स्कूल सांची के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास।हाईस्कूल में 100% परिणाम, 12वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन; टॉपर्स ने बढ़ाया विद्यालय का मान

नसीमखान सांची
सांची ,,,
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सांची के सान्दीपनि विद्यालय ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां कुल 63 में से सभी 63 विद्यार्थी सफल घोषित हुए।
इनमें से 60 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाईस्कूल परीक्षा में सक्षम शर्मा ने 473 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) का परिणाम भी सराहनीय रहा, जहां 98 विद्यार्थियों में से 64 ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। हायर सेकेंडरी परीक्षा में यश कुशवाह ने 455 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
लगातार बेहतर परिणामों से सान्दीपनि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूता नजर आ रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    NHRC जांच के बीच सांची थाना प्रभारी का बयान, “कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई”

    नसीमखान सांची 24 घंटे में युवक को कोर्ट में पेश करने का दावा, पुलिस ने आरोपों को बताया भ्रामसांची,,, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के निरीक्षण के बाद सांची थाना…

    रौद्र रूप में गर्मी, सांची में छांव और ठंडे पानी को तरसते लोग

    नसीमखान सांची हरियाली खत्म होने से बढ़ी तपिश, प्याऊ भी उगल रहे गर्म पानी—जनजीवन प्रभावित सांची,,,इन दिनों क्षेत्र में गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। तापमान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NHRC जांच के बीच सांची थाना प्रभारी का बयान, “कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई”

    NHRC जांच के बीच सांची थाना प्रभारी का बयान, “कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई”

    रौद्र रूप में गर्मी, सांची में छांव और ठंडे पानी को तरसते लोग

    रौद्र रूप में गर्मी, सांची में छांव और ठंडे पानी को तरसते लोग

    पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

    पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

    चिल्हारी में भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर्व एवं भव्य शोभायात्रा

    चिल्हारी में भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर्व एवं भव्य शोभायात्रा