सांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश।छतरपुर जाते समय मुख्य चौराहे पर हुआ जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर।

नसीमखान सांची
सांची ,,, छतरपुर प्रवास पर जा रहे जीतू पटवारी का सांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
इस दौरान आतिशबाजी और नारों के बीच श्री पटवारी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “संघर्ष करो” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।
अपने संक्षिप्त संबोधन में श्री पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रियता ही कांग्रेस को सशक्त बनाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो ने क्षेत्र में पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया। श्री पटवारी ने संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए मेहतो को बधाई दी।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात श्री पटवारी का काफिला अपने निर्धारित गंतव्य छतरपुर के लिए रवाना हो गया।
राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता के इस प्रदर्शन ने क्षेत्र में कांग्रेस की मौजूदगी को मजबूती का संकेत दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा