पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

राजर्षि मिश्रा उमरिया

उमरिय – ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए उमरिया युवा टीम द्वारा पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों व पशुओं को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। ताकि खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पंछियों को राहत मिल सके। पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य उमरिया जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया ने पक्षियों के लिए कदम बढ़ाया है। युवाओं की टोली ने कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता को सकोरा भेंट किया तथा पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी ने युवा टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ।
कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने कहा कि युवा टीम उमरिया युवाओं की टोली का यह अत्यंत सराहनीय प्रयास है। युवाओं के इस प्रयास में हम सभी को अपनी सहभागिता निभाकर पक्षियों के लिए सकोरे बांधने चाहिए जिससे विलुप्त हो रहे पक्षियों का संरक्षण हो सके।
कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने कहा इस पुनीत कार्य के लिए लोगो को जागृत करने व परिवार के साथ पक्षियों व पशुओं के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लें इससे पुण्य तो मिलेगा ही। साथ ही बच्चे पक्षियों की जान बचाने के लिए आगे आएंगे।ऐसे में हमारी यह जिम्मेदारी ही नही अपितु कर्तव्य भी है कि हम पक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने मानव धर्म का निर्वहन करें। ताकि खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पंछियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी,राहुल सिंह,महेंद्र तिवारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सासन प्रशासन का मिल रहा ठेकेदार को खुला संरक्षण रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित लाइसेंसी शराब दुकान में इन दिनो ठेकेदार द्वारा सुरा प्रेमियों को…

    चिल्हारी में भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर्व एवं भव्य शोभायात्रा

    रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️ उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती दिनांक 19/4/2026 दिन रविवार को बनाया जाएगा।‪ जिसमें 4 बजे श्रीराम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

    पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

    चिल्हारी में भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर्व एवं भव्य शोभायात्रा

    चिल्हारी में भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर्व एवं भव्य शोभायात्रा

    सोन नदी पुल निर्माण कार्य में किया जा रहा अवैध मिट्टी खुदाई

    सोन नदी पुल निर्माण कार्य में किया जा रहा अवैध मिट्टी खुदाई

    उमरिया में भूसे के निर्यात पर कब लगेगा प्रतिबंध?

    उमरिया में भूसे के निर्यात पर कब लगेगा प्रतिबंध?

    दिवंगत पत्रकार दीपक सोनी के परिजनों को संघमित्रा पत्रकार संघ का संबल।

    दिवंगत पत्रकार दीपक सोनी के परिजनों को संघमित्रा पत्रकार संघ का संबल।