कुएं में मौत से बेनकाब हुआ गांजा नेटवर्क: 200 किलो बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…

SHAHDOL

RIPORTER- DEEPAK KUMAR GARG

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में तीन गांजा तस्करों की कुएं में गिरकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 200 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी और चश्मदीद भी बताए जा रहे हैं।

वीओ-1-1- 13-14 अप्रैल की दरमियानी रात उड़ीसा से गांजा लेकर आ रही एक क्रेटा कार जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता कॉलेज तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी, सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी में करीब 5 किलो गांजा बरामद किया,मौके पर पास खड़ी दूसरी संदिग्ध कार ने पुलिस के शक को और गहरा कर दिया,अगली सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पास के खेत में स्थित एक कुएं में तीन शव तैर रहे हैं। रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए शवों की पहचान रोहित शर्मा, तनुज शुक्ला और सचिन सिंह बघेल के रूप में हुई, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुलिस को देखकर तीनों भागे, लेकिन अंधेरे में बिना मुंडेर के कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई,जांच आगे बढ़ी तो पूरे तस्करी नेटवर्क की परतें खुलने लगीं, पुलिस को पता चला कि इस गिरोह में शंकर विश्वकर्मा और हीरा सिंह भी शामिल थे, जिन्होंने हादसे के दौरान गांजा दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर फरार हो गए, बाद में दोनों ने करीब 200 किलो गांजा अपने घर में छिपा लिया पुलिस ने दबिश देकर शंकर विश्वकर्मा और हीरा सिंह दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 200 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी और चश्मदीद भी बताए जा रहे हैं।

वीओ -1-2- शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव के मुताबिक,गांजा परिवहन में शामिल तीन की बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मौत हुई , वही गांजा तस्करी में शामिल दो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 200 किलो गांजा बरामद कर कार्यवाही की है, मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

बाइट -1-1- रामजी श्रीवास्ती (एसपी शहडोल)

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा