नसीमखान सांची
सांची ,,,
नगर के सीएम राइज स्कूल में अध्ययनरत छात्र यश कुशवाहा ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता और नगर को भी गौरवान्वित किया है।
यश कुशवाहा, पिता ओमप्रकाश कुशवाहा, नियमित रूप से अध्ययन करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर यश ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि यदि मन लगाकर पढ़ाई की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत करते हुए कभी हार नहीं माननी चाहिए।
यश ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
मेहनत, लक्ष्य और संकल्प के दम पर यश ने साबित कर दिया कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो हार मानना नहीं जानते।





