चिल्हारी नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

चिल्हारी में भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सर्व ब्राह्मण समाज।
रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव उमरिया जिले के चिल्हारी में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें चिल्हारी सहित पड़वार सुखदास बरछड टिकुरी इंदवार बकेली उमरिया चंदवार चन्सुरा मुगवानी बम्हनगवा अमरपुर कुडी झाल झलवार पडखुडी भोलगढ गांव के ब्राह्मण समाज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया रविवार की शाम सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी का विधि विधान से पूजा अर्चना आरती किया गया तत्पश्चा हनुमान पहाड़ी मंदिर चिल्हारी से ग्राम भ्रमणकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज विप्र माताएं बहने बड़ी संख्या में शामिल होकर जय दादा परशुराम जी के नारे से पूरा चिल्हारी गूंजायमान हो उठा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातनी नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे ने भगवान परशुराम, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, उन्होंने अन्याय, अधर्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने यह संदेश दिया कि जब-जब समाज में अन्याय बढ़े, तब-तब धर्म की रक्षा के लिए साहस और संकल्प जरूरी होता है। श्री दिलीप पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कार और धर्म का वाहक रहा है। परशुराम जी स्वयं ब्राह्मण होते हुए भी एक महान योद्धा थे। उन्होंने यह सिद्ध किया कि ब्राह्मण केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज का मार्गदर्शक, रक्षक और सुधारक भी है।
आज के समय में हमें परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है l सत्य के मार्ग पर चलना, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना, और समाज में शिक्षा एवं संस्कार का प्रसार करना।हमारा कर्तव्य है कि हम अपने युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ें, उन्हें संस्कारवान बनाएं और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाएं।

वही कांग्रेस पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा ने भगवान विष्णु के छठे अवतार,श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर बधाईयां प्रेषित किए और कहा कि भगवान परशुराम जी शक्ति, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।
आइए इस पावन दिन पर हम सभी उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें।साथ अलग अलग वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम के समापन पर जनपद सदस्य श्री विजय द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक नागेंद्र मिश्रा , आचार्य राजाभाईया मिश्रा,डॉ प्रकाश तिवारी डॉ अरुण तिवारी सुरेंद्र गौतम अनिल द्विवेदी बृजकिशोर मिश्रा कान्हा चतुर्वेदी रज्जन चतुर्वेदी रामायण तिवारी दिनेश प्रसादगौतम रमाकांत तिवारी सोनू पयासी सुरेश तिवारी कमलेश गौतम उमाकांत तिवारी ओंकार प्रसाद मिश्रा‌ धनेंद्र तिवारी अतुल तिवारी रामचरित्र तिवारी अरविंद कपिल अजय अरविंद पंकज राजीव कुलदीप राजेंद्रतिवारी कमलनयन पांडे शेषमणि मिश्रा प्रहलाद मिश्रा सुनील मिश्रा अनुज मिश्रा अरविंद मिश्रा धीरज तिवारी कृष्ण चतुर्वेदी ओमप्रकाश तिवारी विनोद द्विवेदी अशोक द्विवेदी संतोष द्विवेदी रूपेश मनोज अनिल सहित शानू मिश्रा महेंद्र मिश्रा पुष्पेंद्र सिंह चतुर्वेदी रमाकांत पाण्डेय पंकज पाण्डेय सहित सैकड़ों संख्या पर विप्र बंधु मातृ शक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन राजर्षि मिश्रा ने किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    ग्राम बडछड में एक युवक पर चाकू से हमला,लहूलुहान अवस्था में बरही से कटनी किया गया रेफर

    उमरिया Rajrshi mishra उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बडछड में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया जिससे वह लहूलुहान हो गया 108 एंबुलेंस की…

    पंजीकरण के बाद भी फसल तुलाई के लिए किसान भटक रहे, स्लाइड बुकिंग बनी परेशानी।तारीख पर तारीख बढ़ने से बढ़ी चिंता, खुले आसमान में रखी उपज पर मौसम का खतरा।

    नसीमखान सांचीसांची,,,क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए इस बार नई लागू की गई स्लाइड बुकिंग प्रक्रिया भारी पड़ती नजर आ रही है। पंजीकरण कराने के बावजूद किसान अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम बडछड में एक युवक पर चाकू से हमला,लहूलुहान अवस्था में बरही से कटनी किया गया रेफर

    ग्राम बडछड में एक युवक पर चाकू से हमला,लहूलुहान अवस्था में बरही से कटनी किया गया रेफर

    पंजीकरण के बाद भी फसल तुलाई के लिए किसान भटक रहे, स्लाइड बुकिंग बनी परेशानी।तारीख पर तारीख बढ़ने से बढ़ी चिंता, खुले आसमान में रखी उपज पर मौसम का खतरा।

    पंजीकरण के बाद भी फसल तुलाई के लिए किसान भटक रहे, स्लाइड बुकिंग बनी परेशानी।तारीख पर तारीख बढ़ने से बढ़ी चिंता, खुले आसमान में रखी उपज पर मौसम का खतरा।

    20 अप्रैल से जलापूर्ति का वादा फेल, सांची में गहराया जल संकट।अब दो दिन में एक बार मिलेगा पानी, नगरवासी परेशान।

    20 अप्रैल से जलापूर्ति का वादा फेल, सांची में गहराया जल संकट।अब दो दिन में एक बार मिलेगा पानी, नगरवासी परेशान।

    बिना अनुमति खुदे बोर पर नगर परिषद का कब्जा, राहत के साथ उठे सवाल।प्रतिबंध के बावजूद होटल संचालक ने कराई बोरिंग, अधिग्रहण तक सिमटी कार्रवाई पर सवाल।

    बिना अनुमति खुदे बोर पर नगर परिषद का कब्जा, राहत के साथ उठे सवाल।प्रतिबंध के बावजूद होटल संचालक ने कराई बोरिंग, अधिग्रहण तक सिमटी कार्रवाई पर सवाल।

    सांची में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।शोभायात्रा, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गूंजा नगर।

    सांची में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।शोभायात्रा, पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गूंजा नगर।

    धूमधाम से मनाई गयी भगवान परशुराम की जयन्ती

    धूमधाम से मनाई गयी भगवान परशुराम की जयन्ती