कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने रतनपुर, पैमत, मानपुर सहित अन्य उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षणउपार्जन प्रक्रिया, उपज की गुणवत्ता, बारदाने की उपलब्धता सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में बनाए गए विभिन्न उपार्जन केन्द्रों पर मप्र शासन के निर्देशानुसार गेहूॅ उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वयं जिले में सतत् रूप से विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य और केन्द्रों पर किसानों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा उपार्जन केन्द्र प्रज्ञा वेयरहाउस रतनपुर, सिंगरोली वेयरहाउस पैमत, प्रेम वेयरहाउस मानपुर सहित अन्य उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा उपार्जन कार्य, उपज की गुणवत्ता, तुलाई कार्य सहित केन्द्र पर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों तथा केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित उपज की मात्रा, बारदाने की उपलब्धता, किसानों को राशि भुगतान आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप उपार्जन कार्य किया जाए तथा किसानों को राशि भुगतान की कार्यवाही भी प्राथमिकता से की जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों से कहा कि उपज विक्रय हेतु आ रहे किसानों को अधिक इंतजार ना करना पड़े, इसके लिए आवश्यकतानुसार तौल कांटों की संख्या में वृद्धि की जाए। साथ ही छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि की भी बेहतर व्यवस्था रहे। उन्होंने उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी स्लॉट बुकिंग, उपार्जन प्रक्रिया में लगने वाला समय और केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सहकारिता, कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्व-गणना हेतु नागरिकों को प्रेरित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाएसडीएम श्री शर्मा ने जनगणना-2027 के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन, जनगणना-2027 के तहत नागरिक स्वयं भी अपने मोबाईल या लैपटॉप से ऑनलाईन स्वगणना फार्म भर सकते हैं। बुधवार को रायसेन में एसडीएम कार्यालय में आयोजित प्रेस…

    पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भरा अपना स्वगणना फॉर्म

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन, जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने रतनपुर, पैमत, मानपुर सहित अन्य उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षणउपार्जन प्रक्रिया, उपज की गुणवत्ता, बारदाने की उपलब्धता सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने रतनपुर, पैमत, मानपुर सहित अन्य उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षणउपार्जन प्रक्रिया, उपज की गुणवत्ता, बारदाने की उपलब्धता सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    स्व-गणना हेतु नागरिकों को प्रेरित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाएसडीएम श्री शर्मा ने जनगणना-2027 के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा

    स्व-गणना हेतु नागरिकों को प्रेरित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाएसडीएम श्री शर्मा ने जनगणना-2027 के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा

    पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भरा अपना स्वगणना फॉर्म

    पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भरा अपना स्वगणना फॉर्म

    दीवानगंज वनक्षेत्र में बाघ के विचरण के दृष्टिगत कलेक्टर ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश जारी किए।

    दीवानगंज वनक्षेत्र में बाघ के विचरण के दृष्टिगत कलेक्टर ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश जारी किए।

    ग्राम बडछड में एक युवक पर चाकू से हमला,लहूलुहान अवस्था में बरही से कटनी किया गया रेफर

    ग्राम बडछड में एक युवक पर चाकू से हमला,लहूलुहान अवस्था में बरही से कटनी किया गया रेफर

    पंजीकरण के बाद भी फसल तुलाई के लिए किसान भटक रहे, स्लाइड बुकिंग बनी परेशानी।तारीख पर तारीख बढ़ने से बढ़ी चिंता, खुले आसमान में रखी उपज पर मौसम का खतरा।

    पंजीकरण के बाद भी फसल तुलाई के लिए किसान भटक रहे, स्लाइड बुकिंग बनी परेशानी।तारीख पर तारीख बढ़ने से बढ़ी चिंता, खुले आसमान में रखी उपज पर मौसम का खतरा।