साँची विवि के योग विभाग ने चलाया बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान।“स्वच्छ नदी – स्वस्थ जीवन” के संदेश के साथ छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों ने किया श्रमदान।

नसीमखान सांची
साँची,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के योग एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा बेतवा नदी के पग्नेश्वर घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य नदी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा समाज में जल स्रोतों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र बाबू खत्री ने किया। उनके मार्गदर्शन में शोधार्थियों एवं छात्रों ने पग्नेश्वर घाट एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक, पॉलीथीन, बोतलें एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर घाट परिसर की सफाई की गई तथा कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
अभियान में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता श्री टीकाराम, ग्राम पिपरिया से संदीप राजपूत तथा स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था हेतु डॉ. अंजली दुबे एवं कमलेश पाटीदार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. उपेन्द्र बाबू खत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियों को मातृस्वरूप माना गया है। बेतवा नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यावरणीय जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलित एवं उत्तरदायी जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देता है।
जन अभियान परिषद के श्री टीकाराम ने कहा कि जल संरक्षण और नदी स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को नदी में कचरा न फेंकने, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जन-जागरूकता के उद्देश्य से “नदी बचाओ – जीवन बचाओ”, “स्वच्छ नदी – स्वस्थ जीवन” तथा “नदी संरक्षण – राष्ट्र संरक्षण” जैसे नारों का उद्घोष किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं स्वच्छता के नियमों का पालन करेंगे और समाज को भी नदी संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित करेंगे।
स्वच्छ नदी का संकल्प तभी सफल होगा, जब जनभागीदारी स्वभाव और जिम्मेदारी दोनों बने।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    नसीमखान सांची, रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समान नागरिक संहिता, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के…

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    राजर्षि मिश्रा उमरिया विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से सटे बिरसिंघपुर पाली क्षेत्र के समग्र विकास, स्थानीय युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और व्यापारिक बंधुओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    पाली के युवाओं और व्यापारियों के हित में आगे आए हिमांशु द्विवेदी, बांधवगढ़ में नए गेट की मांग

    जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करेंकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने समान नागरिक संहिता, जनकल्याण शिविरों तथा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर दिए निर्देश

    वर्षा ऋतु में सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से रहें सतर्क, बचाव ही सबसे बड़ा उपचार – डॉ. शिव प्रजापति

    वर्षा ऋतु में सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से रहें सतर्क, बचाव ही सबसे बड़ा उपचार – डॉ. शिव प्रजापति

    भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत, घबराए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत, घबराए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बारिश में बरतें सावधानी, बिजली बाधित होने पर करें सहयोग

    बारिश में बरतें सावधानी, बिजली बाधित होने पर करें सहयोग