उज्जैन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर में पहुंच कर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये एवं पूजन-अर्चन किया। पूजा पं.प्रदीप पुजारी एवं श्री यश पुजारी ने कराई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर से प्रदेश के सभी लोगों के लिये मंगल कामना की।इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन के विक्रम कीर्ति मन्दिर में आयोजित दो दिवसीय सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के कार्यक्रम में उज्जैन आए थे






