, नसीम खान संपादक
,दस का दम ,, कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल परिसर स्टेडियम रायसेन मैं खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला फुटबॉल मैच एवं रस्साकशी महिला मैच के आयोजन संपन्न हुए जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमुना सेन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर , महिला खिलाड़ियों को आशीष वचन देकर प्रोत्साहित किया, एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी जी के द्वारा सभी महिला खिलाड़ियों का जिला खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वागत किया गया। गर्ल्स स्कूल के पीटीआई श्री ओमकार सिंह राठौर जी ,जिला फुटबॉल प्रशिक्षक श्री बीएस बुंदेला, एवं प्रियंक शिंदे जी , दिनेश दिवाकर ताइक्वांडो प्रशिक्षक,ने ऑफिशियल कार्य करते हुए उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में , फुटबॉल में 4 टीमो ने भाग लिया। जिसमें जिला फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र की महिला टीम विजेता ,एवं स्वामी विवेकानंद की टीम उपविजेता रही इसी प्रकार रस्साकशी प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन की टीम विजेता एवं पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन की टीम उपविजेता रही।सभी खिलाड़ियों को श्रीमती सविता जमुना सेन और जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी जी के द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।






