मुख्यमंत्री ने वृक्ष संपदा योजना का आज किया वर्चुअल शुभारंभ

डूमरपारा में 1 एकड़ भूमि पर 250 सागौन का पौधरोपण कर योजना का किया गया शुभारंभ
कलेक्टर ने योजना का लाभ उठाने की अपील*

जिला सकती से रिपोर्टर रामकिशन चन्दा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का आज वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत आज सक्ती के ग्राम डूमरपारा के बुधराम साहू और देशराम साहू की 1 एकड़ जमीन पर 250 सागौन के पौधों का रोपण किया गया।
विदित है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। यह किसानों की निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में ग्रीन कवर बढ़ाने की एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं शासन की स्वायत्त संस्थाऐं, निजी शिक्षण संस्थाऐं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाऐ, पंचायते तथा भूमि अनुबंध धारक इंस योजना का लाभ ले सकते है। हितग्राही की निजी भूमि में 05 एकड़ तक रोपण हेतु 100 प्रतिशत तथा 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र में रोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान शासन द्वारा हितग्राहियों को प्रदाय किया जावेगा। राज्य में इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष 36000 एकड़ के मान से कुल 05 वर्षों में 180000 एकड़ में 15 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। शासन द्वारा चयनित वृक्ष प्रजातियों की खरीदी के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम क्रय मूल्य निर्धारित किया जावेगा, जिससे कृषकों को निश्चित आय प्राप्त हो सकें। योजना अंतर्गत क्लोनल नीलगिरी, टिश्यू कल्चर बांस,सागौन, मालाबार नीम जैसे आर्थिक लाभ देने वाले पौधों का रोपण किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि ऐसे किसान जिनकी पड़त भूमि, निजी भूमि जिसका उपयोग नही हो रहा है वे मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत क्लोनल नीलगिरी, टिश्यू कल्चर बांस, सागौन, मालाबार नीम जैसे आर्थिक लाभ देने वाले पौधों का रोपण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से वास्तव में भूमि का उपयोग और आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिक से अधिक हितग्राहियों से योजना का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सक्ती श्री राजेश राठौर, डूमरपारा सरपंच सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,वन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी