वित्तीय अनियमितताएं करने पर ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त

नसीम खान संपादक

रायसेन,
शासकीय दायित्वों के निर्वहरन में घोर लापरवाही बरतने एवं वित्तीय अनियमितताएं करने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत सोजनी के ग्राम रोजगार सहायक श्री बृजेश रघुवंशी की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचे तथा विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण हों, यह शासन की प्राथमिकता है। जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासमूलक कार्यो के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बाड़ी जनपद की सोजनी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक श्री बृजेश रघुवंशी के विरूद्ध सड़क निर्माण कार्यो में बिना किसी मस्टर के राशि आहरण करने, रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत मेड़ बंधान कार्य में वित्तीय अनियमितताएं करने, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और निर्देशों की अवहेलना करने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच दल गठित करते हुए जांच कराई गई थी। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शिकायतें सत्य पाए जाने पर श्री बृजेश रघुवंशी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। श्री बृजेश रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत उत्तर समाधानकारक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए शासकीय धनराशि का दुरूपयोग करने, अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने एवं गंभीर वित्तीय अनियमितताएं करने पर तत्काल प्रभाव से ग्राम रोजगार सहायक श्री बृजेश रघुवंशी की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। श्री बृजेश रघुवंशी द्वारा ग्राम पंचायत सोजनी में सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता किए जाने, गैरत अनुमत्त कार्य करने, अनाधिकृत वेण्डर का भुगतान करने, मोबाईल पर व्यय, मेंटेनेंस के व्यय एवं शासकीय राशि का गवन किए जाने पर दो लाख 40 हजार 336 रूपए की वसूली अधिरोपित की गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा