गॉवों तथा वार्डो में बढ़ाई जाए कैम्पों की संख्या, फार्म भरने के कार्य में लाएं तेजी- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान संपादक
कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की लाड़ली बहना योजना की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जनपद और निकायवार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने जनपदवार और निकायवार लाड़ली बहना योजना के तहत कैम्पों के आयोजन तथा ऑनलाईन भरे जा रहे आवेदनों की समीक्षा के दौरान कुछ क्षेत्रों में कार्यप्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, शासन की महत्वाकांक्षी योजना है तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योजना संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए सभी अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता और लगन से निर्वहन करें। कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों से कहा कि अभी तक 37 हजार से अधिक ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। गॉवों तथा नगरों के वार्डो में कैम्पों की संख्या बढ़ाई जाए तथा आवेदन भरे जाने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जल्द से जल्द सभी पात्र महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन जमा हो जाएं। उन्होंने ग्राम स्तर तथा नगरों के वार्ड स्तर पर दल गठित करते हुए प्रतिदिन की कार्यप्रगति की मॉनीटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, बैंक सखी, मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों, जनअभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों सहित अन्य मैदानी अमले की भी ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने गॉवों तथा वार्डो में दीवार लेखन सहित अन्य माध्यमों से लाड़ली बहना योजना का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।
लाड़ली बहना योजना की नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को कैम्पों का निरीक्षण कर कार्य की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामों तथा नगरों के सभी वार्डो में कैम्प आयोजित किए जाएं तथा कम्प्यूटर डेस्क की संख्या भी बढ़ाई जाए। वार्ड और ग्रामवार दल गठित कर महिलाओं को चिन्हित कर कैम्प में आने की सूचना एक दिन पूर्व ही दे दी जाए। योजना के सुचारू और सफल क्रियान्वयन हेतु माईक्रो प्लानिंग कर कार्य संपादित किए जाएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा